google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

बच्चे भारत के भविष्य हैं, उन्हें संस्कार और अच्छी सोच की ओर ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी : पुरन्दर मिश्रा....

4 hours ago
2 min read
  • नीम करौली बाबा की जीवनगाथा से परिचित हुईं छात्राएं, पुरन्दर मिश्रा ने देखी ‘हनुमान अंश’...

  • मुख्यमंत्री साय का आभार, ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने से अधिक लोग देख सकेंगे फिल्म...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के थिएटर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने संत गोविंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेन्द्र नगर की छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।
















इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को अच्छी, प्रेरणादायी एवं संस्कारपूर्ण फिल्में देखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा की जीवनगाथा एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों को प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से नई पीढ़ी को आध्यात्मिकता, सेवा, सद्भाव और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े विचारों को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि बच्चे और युवा भारत के भविष्य हैं। इसलिए उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनके विचारों और संस्कारों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। माता-पिता से अपील करते हुए मिश्रा ने कहा कि अपने बच्चों को केवल डांटने के बजाय उन्हें समझें, उनकी बात सुनें और सही दिशा दिखाएं। बच्चों के साथ संवाद और विश्वास का वातावरण उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पुरन्दर मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे और नीम करौली बाबा की जीवनगाथा एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों से परिचित हो सकेंगे।

मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, प्राचार्यों एवं शिक्षकगणों से भी अपील की कि वे विद्यार्थियों को ऐसी प्रेरणादायी एवं संस्कारपूर्ण फिल्मों के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सकारात्मक विचारों से जोड़ने में परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान महाविद्यालय की छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html