मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल में की जशपुर विधायक रायमुनी भगत से भेंट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर की विधायक रायमुनी भगत से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने प्रभु श्रीराम से विधायक रायमुनी भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने कामना की कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। #VishnuDeoSai #RaipurNews #Jashpur #RaymuniBhagat #Chhattisgarh #CMChhattisgarh #Janhit #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments