google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मोर बूथ मोर अभियान में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.

Sep 24, 2024
2 min read
  • मोर बूथ मोर अभियान में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जगदलपुर के आसना बूथ में जाएंगे


  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रारंभ होगा विशेष सदस्यता अभियान

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की0108 वीं जयंती 25 सितम्बर को भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने 'मोर बूथ मोर अभियान' का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ क्र. 20 में अभियान में हिस्सा लेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट बूथ व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ क्र. 234 में हिस्सा लेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर के बूथ क्र.173 व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधायक लता उसेंडी बूथ मसोरा-2 में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के बूथ-175 प्रगति नगर में शामिल होंगे। इस अभियान में मंत्री रामविचार नेताम डौरा के लुरंगी फतेपुर, मंत्री दयालदाय बघेल नवागढ़ के नौदल बूथ, मंत्री ओपी चौधरी कोड़ातराई के बूथ क्र. 159, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लटोरी के मरीप बूथ में, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के 183 बूथ में, मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण बूथ 139 में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव शंकर नगर के बूथ-70, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा एमबी नगर राजनांदगांव बूथ- 64-65 में व प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा धमतरी शहर बूथ-171 में शामिल होंगे।

संभाग प्रभारी दुर्ग भुपेन्द्र सवन्नी बिल्हा के बूथ 171, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह अकलतरा के बूथ-153, सरगुजा के संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय बेलतरा के बूथ-208 व बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह बेलतरा मध्य बूथ 197, सहप्रभारी रायपुर संभाग जगन्नाथ पाणिग्रही सरिया के भिखमपुरा में शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान के सहप्रभारी नवीन मारकंडे आरंग के बूथ -140 जरौद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन फाफाडीह के बूथ-48, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह चुंड्रापाठ के बूथ-65 में शामिल होंगे। इस अभियान में सांसद लोकसभा, सांसद राज्यसभा, विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html