मुख्यमंत्री के हाथों समोदा में 128 करोड़+ विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित.....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आरंग विधानसभा के नगर पंचायत समोदा में 128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधारोपण किया, साथ ही सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया।उन्होंने मंच से जवाहर उत्कर्ष योजना में आरंग क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन में 128 करोड़ से अधिक विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी।उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की तारीफ करते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र की चिंता करते है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मांग को पूरा करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में अहाता निर्माण,नगर पंचायत समोदा के पंचायत भवन में प्रथम तल का निर्माण की स्वीकृति, ग्राम तुलसी हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा और ग्राम पंचायत रीवा में 4 करोड़ की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण की घोषणा की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments