IAS रानू साहू की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान......

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के दौरे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) को भाजपा का अहम विंग बताया है। दोनों का उपयोग छत्तीसगढ़ में हो रहा है फिर भी दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा में नीचे सब साफ है जबकि ऊपर भी कुछ ठीक नहीं। इसे ठीक करने के लिए ही अमित शाह आ रहे हैं ।
तीन दिन की रिमांड पर रानू साहू
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस रानू साहू के घर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के सामने प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कोर्ट में पेश किया। जहा से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
IAS रानू साहू के घर कई बार पड़े छापे
कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments