google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

UPI शुल्क स्थगन पर छत्तीसगढ़ चेम्बर का स्वागत...

Oct 14
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

त्योहारी सीजन के दौरान नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा यूपीआई मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क को दीपावली के बाद तक टालने के फैसले से व्यापार जगत ने चैन की सांस ली है। इस राहत भरे कदम का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुरजोर समर्थन किया है।


चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि यह समय बाजारों के लिए रीढ़ की हड्डी समान होता है। धनतेरस और दीपावली के बीच होने वाले करोड़ों के डिजिटल कारोबार के वक्त किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क व्यापार की कमर तोड़ सकता था, साथ ही कैशलेस अर्थव्यवस्था के विस्तार को भी बड़ा झटका लगता।


इस मुद्दे पर संगठन ने सक्रियता दिखाते हुए व्यापारियों का पक्ष केंद्रीय वित्त मंत्रालय और राज्य के वित्त मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से रखा था। सरकार और नियामक निकायों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लिए गए इस त्वरित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया गया है।


संगठन ने यह भी साफ किया है कि यह छूट फिलहाल एक तात्कालिक राहत है। त्योहारी सीजन के समाप्त होने के बाद भी छोटे, मध्यम और खुदरा कारोबारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते चेम्बर लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के संपर्क में रहेगा, ताकि इस समस्या का कोई स्थायी और संतोषजनक हल निकाला जा सके। छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रदेश के हर व्यापारी के अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html