google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक के फैसलों पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ने जताया वित्त मंत्री का आभार...

Oct 13
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में संपन्न हुई 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और व्यावसायिक वर्ग के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी से मुलाकात की। चेम्बर ने इस दौरान वित्त मंत्री को आभार पत्र सौंपा और व्यापारिक समुदाय के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।


चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि 8 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में जीएसटी 2.0 सुधारों के जरिए कारोबारियों को राहत दिलाने के जो प्रयास किए गए हैं, वे बेहद सराहनीय हैं। टैक्स से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं, अनुपालन की कठिनाइयों और व्यावहारिक बाधाओं को दूर करने से प्रदेश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा मिलेगा।


प्रमुख सुधारों पर जताई संतुष्टि -

प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों की सराहना की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:


  • अभियोजन सीमा में वृद्धि: अभियोजन की सीमा को 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करना और ईमानदार करदाताओं को तकनीकी व मानवीय त्रुटियों में संरक्षण देना।

  • जुर्माने और नोटिस नियमों का सरलीकरण: सामान्य जुर्माने को 25,000 से घटाकर 10,000 रुपये करना, 10,000 रुपये से कम के मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी न करना और औपचारिक नोटिस से पहले 'प्री-नोटिस इंटिमेशन' की व्यवस्था।

  • परिवहन और लॉजिस्टिक्स को सुगम बनाना: अंतरराज्यीय मार्गों पर मालवाहक वाहनों को बार-बार रोकने की बजाय केवल उद्गम और गंतव्य स्थल पर जांच की व्यवस्था। इसके अलावा, ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के पूर्व अनुमोदन के बिना वाहनों को न रोकने के प्रावधान से माल की आवाजाही तेज होगी और परिवहन समय घटेगा।

  • कार्यशील पूंजी को मजबूती: कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की स्वीकृति और प्लांट व मशीनरी से जुड़े मासिक रिफंड के प्रावधानों से उद्योगों की वित्तीय तरलता बेहतर होगी।


आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता -

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह कदम व्यापारिक वर्ग के लिए नया अनुकूल माहौल तैयार करेंगे। छत्तीसगढ़ का व्यापार और उद्योग जगत प्रदेश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और राजस्व बढ़ाने में हमेशा पूरी ईमानदारी से योगदान देने के लिए तैयार है। चेम्बर शासन और व्यापारियों के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करता रहेगा।


इस आभार भेंट के दौरान कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, मंत्री भरत पमनानी और पिंकी लालवानी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html