महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम भी लेंगी हिस्सा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- 28वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2023-24 टूर्नामेंट के लिए छह स्थानों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ शुरू होगी। ग्रुप ए में 21 बार की चैंपियन मणिपुर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और मेजबान उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जो 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ की 30 फुटबॉलर का स्टेट टीम सेलेक्शन कोच कोरबा में चल रहा है । जो 19 नवंबर तक चलेगा। इसमें चयनित टीम 20 को रवाना होगी। जहां 24 को मेजबान यूपी के साथ पहला मैच खेलेगी। उसके बाद 26,30 नवंबर, 1,3 दिसंबर को अन्य टीमों से खेलेगी। इसमें विजेता एक टीम हर जोन की विजेता टीमों के साथ राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments