google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

UCC पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की बैठक....

Sep 2
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी के बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के महंत घासीदास ऑडिटोरियम में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से किया गया। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और समाज के अन्य प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिजवी ने की। शहर काजी कारी इमरान अशरफी ने भी UCC को लेकर अपने विचार रखे । इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि UCC को लेकर कांग्रेस के कुछ लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से कमेटी के समक्ष अपनी बात और आपत्तियां रखी जाएंगी।उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलेगा, शरीयत के कानून के अनुसार नहीं। साथ ही संविधान में सभी को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार भी दिया गया है। बैठक में UCC के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता दिए जाने के प्रावधान पर आपत्ति जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि तीन तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप का प्रावधान समाज के लिए उचित नहीं हैं और मुस्लिम समाज इसके खिलाफ है। बैठक में कहा गया कि जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष मुस्लिम समाज की ओर से सुझाव और आपत्तियां रखी जाएंगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html