छत्तीसगढ़ की जानी-मानी साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल का निधन, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, लेखिका और समाजसेविका डॉ. सत्यभामा आडिल के दुनिया से जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने इस अपूर्णनीय क्षति को राज्य के बौद्धिक और साहित्यिक परिदृश्य के लिए बड़ा आघात बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, साहित्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई है।
उन्हें वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित पंडित सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण से नवाजा गया था। संस्कृति विभाग की सूची में उनका नाम दर्ज होना उनके अकादमिक और साहित्यिक सफर की बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सुधार और महिला उत्थान के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को एक नई मजबूती मिली। उनके जाने से साहित्य जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना कठिन होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments