google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ स्क्वैश टीम का चयन: रायपुर में 3 अक्टूबर को लगेगा ट्रायल, जयपुर नेशनल के लिए युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम...

Oct 1
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवा स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन की ओर से जयपुर में होने वाली 'सब जूनियर एंड जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप' के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए राजधानी रायपुर में विशेष चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।


यहाँ जानें ट्रायल से जुड़ी मुख्य बातें:-


  • ट्रायल की तिथि: 03 अक्टूबर 2026

  • स्थान: स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुधापारा, रायपुर

  • पंजीयन की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2026


किन आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा ?

यह ट्रायल विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें BU-11, GU-11, BU-13, GU-13, BU-15, GU-15, BU-17, GU-17, BU-19 एवं GU-19 वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे।


जयपुर में होगी मुख्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता:-

चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी 23 से 29 अक्टूबर 2026 तक Rajasthan Squash Academy, Sawai Man Singh Stadium, Jaipur में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


एसोसिएशन की अपील:-

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी ही नेशनल चैंपियनशिप के लिए पात्र माने जाएंगे। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक और योग्य खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन पूरा कर लें और 3 अक्टूबर को ट्रायल स्थल पर समय पर उपस्थित हों।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html