छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ: रायपुर जिला शाखा में राधेश्याम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त....
- ANIS LALA DANI

- Jan 17
- 1 min read

पत्रकार यूनुस कुरैशी की क़लम से:-
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की जिला शाखा रायपुर ने आज शंकर नगर रायपुर निवासी वरिष्ठ पेंशनर राधेश्याम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
इस अवसर पर रायपुर जिलाध्यक्ष यूनूस अहमद कुरैशी, महासचिव रतनलाल कैवर्त, प्रांतीय संयोजक एम एल खांडे, रायपुर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, धमतरी जिलाध्यक्ष के एस मिश्रा, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेश तिवारी, करणसिंह अटेरिया, यशकरण सिंह गजेंद्र और होलाराम परिहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रांताध्यक्ष डॉक्टर डी पी मनहर ने राधेश्याम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष रायपुर का दायित्व सौंपते हुए संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए शुभकामनाएं दीं।





.jpg)