google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

छत्तीसगढ़, नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फेरबदल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


11 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला जारी आदेश के अनुसार विनय कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त (न.पा.नि. कोरबी) को संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं ज्ञानपुंज कुलमित्र, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (न.पा. सारंगढ़) को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पथरिया भेजा गया है। अनुराधा राजमणि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पथरिया से नगर पंचायत लैलूंगा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाई गई हैं। इसी तरह सूरज सिदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बसना से मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सारंगढ़ पद पर भेजे गए हैं। राजेन्द्र पात्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत झगराखण्ड से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बसना पद पर स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बमहनीडीह से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत झगराखण्ड भेजी गई हैं।


अलग-अलग निकायों में नई जिम्मेदारी आदेश के मुताबिक मनीष ठाकुर, नगर पालिका परिषद बोदरी से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मारो के पद पर पदस्थ किए गए हैं। सौरभ तिवारी, सहायक ग्रेड-2, कार्यालय संयुक्त संचालक बिलासपुर से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत भैरमगढ़ भेजे गए हैं। वहीं अमृत नागेश, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत भैरमगढ़ से सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत भैरमगढ़ के पद पर वापस किए गए हैं। आदेश में इसे मूल पद पर वापसी के रूप में उल्लेखित किया गया है। इसके अलावा विवेक कुमार साहू, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिक निगम धमतरी से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, नगर पालिक निगम भिलाई के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं। दीपक कुमार सलामे, संचालनालय नगरीय प्रशासन, नवा रायपुर से नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में पदस्थ किए गए हैं।


सात दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा विभाग ने आदेश में स्थानांतरित और प्रतिनियुक्त किए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की है। उन्हें 07 दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी या अधिकारी का वेतन वर्तमान पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा।


नियम विरुद्ध वेतन आहरण पर कार्रवाई विभाग ने वेतन आहरण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय-सीमा के बावजूद स्थानांतरित अधिकारी या कर्मचारी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता और नियम विरुद्ध वर्तमान स्थान से उसका वेतन आहरित किया जाता है, तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना के अनुसार प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html