google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल, मेडिसिटी से चिकित्सा पर्यटन को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान....

Jul 30, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर:- प्रदेश में पांचों संभाग में एक-एक मेडिसिटी बनाई जाएगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ नवा अंजोर 2047 में जो 13 थीम तैयार की गई है, उसमें हैल्थ और न्यूट्रिशन भी शामिल हैं। इसमें ही मेडिसिटी का प्रावधान किया गया है। इस तरह से प्रदेश सभी संभागों में एक-एक मेडिसिटी बनाई जाएगी। इस मेडिसिटी के जरिए मुख्य चिकित्सा संस्थान को केंद्र में रखकर विकसित उच्च गुणवत्ता वाली टर्शरी केयर, दक्ष श्रमबल और चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में डेवलप किया जाएगा।

राज्य सरकार का मनाना है कि मेडिसिटी प्रोजेक्ट को बनाने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा पर्यटन को विकसित करना और इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंदर कई मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक सेंटर, होटल और बोर्डिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में मेडिसिटी के बनने से पड़ोसी राज्यों के लोगों को फायदा होगा। बता दें कि मेडिसिटी परियोजना एक सरकारी पहल है। इसके जरिए सरकारी विभागों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से सूचना और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। यह प्रोजेक्ट मेडिकल सेक्टर को मदद पहुंचाने का काम करेगा। इससे सरकार को चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में बेहद फायदा होगा।


नवा रायपुर में भी मेडिसिटी

बता दें कि सरकार राज्य ने राजधानी नवा रायपुर में मेडिसिटी की स्थापना का निर्णय लिया है। 200 एकड़ में फैली इस परियोजना को निजी निवेश के माध्यम से एक वाणिज्यिक एकीकृत विकास मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिसमें लगभग 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


मुख्य पहल

  • आरोग्य छत्तीसगढ़ कार्यक्रम: सबकी जांच और रोग प्रबंधन कार्यक्रम में प्राथमिक देखरेख आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम ।

  • राज्यव्यापी पोषण मिशन: बड़े पैमाने का व्यवहार परिवर्तन अभियान, सामुदायिक रसोई के माध्यम से किफायती पोषण, पोषण ट्रैक्टर के जरिए मजबूत विकास अनुश्रवण।

  • पांच मेडिसिटी: मुख्य चिकित्सा संस्थान को केंद्र में रखकर विकसित उच्च गुणवत्ता वाली टर्शरी केयर, दक्ष श्रमबल और चिकित्सा पर्यटन के केंद्र।

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवा प्रदान तथा चिकित्सा संस्थानों की इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि के लिए स्वास्थ्य देखरेख श्रमबल और सार्वजनिक निजी साझेदारी नीति ।

  • जिला और विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य देखरेख सुविधाओं के लिए डिजिटल प्रदर्शन स्कोर कार्ड


मुख्य परिणाम

अभी 2030 2035 2047

जीवन संभाव्यता 65 वर्ष 68 73 84

मातृ मृत्यु अनुपात 137 107 70 10

पांच वर्ष तक में ठिगनापन 34.6त्न 30 त्न 20 प्रतिशत 10 प्रतिशत 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html