छत्तीसगढ़ भाजपा महिला नेत्री स्मृति जैन ने पिछड़ा वर्ग संभाग सम्मेलन में की शिरकत, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से की मुलाकात,महिलाओं को मिल रही प्रमुखता....
- ANIS LALA DANI

- Aug 1
- 1 min read
ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ भाजपा की सक्रिय महिला नेत्री स्मृति जैन ने आज बिलासपुर स्थित सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से मुलाकात कर महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

सम्मेलन के पश्चात डेली न्यूज़ टाइम्स से चर्चा करते हुए स्मृति जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को हर रणनीति में अग्रणी भूमिका दी जा रही है। इसका सीधा लाभ प्रदेश की आम महिलाओं को मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा महिलाओं की भागीदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है, जिससे प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक तस्वीर बदल रही है।
स्मृति जैन ने बताया के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एवं ग्रहमंत्री अमित साह के के मार्गदर्शन पर विष्णु देव साय के की सरकार हर तरफ साय साय काम कर रही है.....





.jpg)







