छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून, CM साय ने दिया करारा जवाब....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव न मंजूर कर दिया गया. इस प्रस्ताव पर देर रात करीब 2:40 बजे तक चर्चा चली, इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले | नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी, तानाशाही रवैये, कानून-व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार, किसान विरोधी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी जैसे कई आरोप लगाए |
CM साय का पलटवार
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है | उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज को पहले वोट बैंक की तरह देखा गया, जबकि बीजेपी सरकार ने उनके विकास और सम्मान के लिए काम किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं और अब समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है |
पूर्व CM बघेल का सरकार पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सदन में सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी उपलब्धियां बताने में असफल रही है | उन्होंने किसानों, राशन व्यवस्था और कर्मचारियों के वेतन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, बघेल ने कहा कि किसानों और आम लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं |
इससे पहले उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के भाषण के दौरान राहुल गांधी और माओवादी हिडमा के संदर्भ को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई. हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी | वहीं, प्रश्नकाल के दौरान महतारी वंदन योजना को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सवाल किए गए. विधायक उमेश पटेल ने योजना में लाभार्थियों के नाम हटाए जाने को लेकर जानकारी मांगी, मंत्री ने बताया कि ई-केवाईसी की कमी, दोहरे आवेदन, कम उम्र और आयकर दायरे में आने वाले लोगों के आवेदन की वजह से कुछ नाम हटाए गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments