google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

जेवर चमकाने के नाम पर ठगी: मंगला में दो महिलाएं शिकार...

60 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जेवर ठगने वाले गिरोह के मामले सामने आए हैं। मंगला की पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में दो बाइक सवार बदमाश जेवर चमकाने के नाम पर दो घरों से करीब साढ़े तीन तोला सोना और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। मंगला की दीनदयाल कॉलोनी की स्मिता तिवारी घर के सामने बनी दुकान पर बैठी थीं। तभी बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और सिगरेट पीने लगे। उन्होंने महिला से बातचीत शुरू की और बताया कि वे बर्तन और जेवर चमकाने का पाउडर बेचते हैं।


















भरोसा जीतने के लिए उन्होंने पहले एक बर्तन चमकाकर दिखाया। इसके बाद उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के चांदी के जेवर उतरवाकर चमकाए और फिर उन्हें वापस पहना दिया। इसी दौरान पड़ोस की एक रिश्तेदार भी वहां आ गई। ठगों की बातों में आकर एक महिला ने तीन तोला सोने की चेन और दूसरी महिला ने आधा तोला सोने का जेवर चमकाने के लिए दे दिया।


ठगों ने गहनों को एक टिफिन में रखा और महिलाओं से कहा कि इसे किचन में ले जाकर थोड़ा गर्म कर लाएं। जब महिलाओं ने टिफिन खोलकर देखा तो अंदर से गहने गायब थे। डिब्बे में जेवर न पाकर महिलाएं तुरंत बाहर आईं और ठगों से गहने वापस मांगे। पोल खुलते ही दोनों बदमाश महिलाओं को धक्का देकर भागने लगे।


एक महिला ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, इस खींचतान में एक ठग अपना जूता वहीं छोड़कर साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। आगे की कार्यवाही कर पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।

#बिलासपुरठगी #झांसा #छत्तीसगढ़क्राइम #मंगलाडीनदयालकॉलोनी #पुलिसजांचजारी #सावधानग्राहक #ठगगिरोह #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html