google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत से अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी...

Nov 24, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ग्रेटर नोएडा - कॉल सेंटर के जरिए यूएसए नागरिकों के साथ ठगी करने वाले गैंग का बीते दिनों नोएडा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने भंडाफोड़ किया था और इसमें कई लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया गया था, जिनको जेल भेज दिया गया था। अब जेल प्रशासन पर ये आरोप लग रहे हैं की फ्रॉड में बंद इन आरोपियों को जेल में प्रताड़ित कर इनसे पैसे मंगवाए जा रहे हैं। आरोप है की लाखों रुपए फोन कर उनके परिजनों से मंगवाये जा रहे हैं। न देने पर आरोपी खुद की जान को खतरा बता रहे हैं। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।


ये वह आरोपी हैं जिसका 19 नवंबर को नोएडा के थाना फेस वन पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मार कर भंडाफोड़ किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने परिजनों को कॉल करता है और कहता है कि पापा कहां पर हैं फिर उसकी बहन कहती है कि पापा यहां से निकल गए हैं।


जेल में बंद आरोपी ने पूछा कि जो मैंने काम बताया था वह अभी तक हुआ है या नहीं, तो उसकी बहन कहती है कि इतनी भारी रकम एकदम कैसे इकट्ठा करूं। तभी आरोपी कहता है कि तुम मेरी परेशानी को समझो और जितनी जल्दी हो सके मेरे लिए वह अरेंजमेंट कर दो। अगर नहीं किया, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी मुसीबत होगी, जो मैं ऑन कॉल नहीं बता सकता।


ग्रेटर नोएडा की लुकसर जेल में बंद आरोपियों का केस लड़ रहे एडवोकेट अनित बघेल ने बताया कि 19 नवंबर को नोएडा के थाना फेस वन पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया था कि यह एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगी कर रहे थे। हमने उसमें आपत्ति लगाई है कि कोई साक्ष्य न होने के चलते भी पुलिस इनको पकड़ लाई है। यह मामला उनके ऊपर नहीं बनता है। जब आरोपी जेल में चले गए, तो वहां से उनके परिजनों को कॉल करके 2-2 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। रुपए न देने पर उनसे नाली साफ कराई जाएगी और उनके साथ मारपीट भी की जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html