चेम्बर पदाधिकारी गोलबाजार के व्यापारियों के आवेदन पर गोलबाजार का मुआयना करने पहुंचे....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
गोलबाजार के व्यापारीगण उपायुक्त नगर पालिक निगम (बाजार) रायपुर द्वारा दिये गये नोटिस के संबंध में अपनी समस्याओं को लेकर चेम्बर कार्यालय पहुंचे। जिसके अंतर्गत चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में चेम्बर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के पश्चात् गोलबाजार के संबंधित व्यापारियों के साथ गोलबाजार का मुआयना किया।
इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मंत्री प्रशांत गुप्ता एवं गोलबाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, अजय देवांगन, जोगेन्द्र नागवानी सहित गोलबाजार के अनेक व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments