google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SECR के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन.....

Jul 17
1 min read
  • गोरखपुर जोन के नए CFTM प्रमुख बनने पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी विदाई और शुभकामनाएं.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी की पदोन्नति होने और रायपुर से गोरखपुर जोन के CFTM (मुख्य माल यातायात प्रबंधक) प्रमुख के पद पर नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के कुशल मार्गदर्शन में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने त्रिवेदी के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर चेम्बर उपाध्यक्ष DRUCC (मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) के सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन एवं जितेंद्र शादीजा ने त्रिवेदी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना बहुमान किया।


चेम्बर प्रतिनिधियों ने त्रिवेदी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि रायपुर रेल मंडल में उनकी कार्यकुशलता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समय-समय पर नई तकनीकों को समाहित कर रेल की जनसुविधाओं को न केवल सुगम बनाया, बल्कि रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित करने में भी ऐतिहासिक कार्य किया। व्यापार जगत और आम जनता के साथ उनका समन्वय हमेशा अनुकरणीय रहा।


छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अवधेश कुमार त्रिवेदी को उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चेम्बर परिवार ने उनके ऊर्जावान नए कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html