google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बच्चों को सक्षम बनाने की दिशा में छग राज्य बाल कल्याण परिषद प्रतिबद्ध....

Jul 17, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

  • दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास और फ्रेंडली फर्नीचर की योजना


  • मानवता के मिशन में CSR से सहयोग की अपील, 1 करोड़ जुटाने का लक्ष्य


रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक सप्रे शाला स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बाल अधिकारों की सुरक्षा, दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और संसाधनों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

में अग्रवाल ने कहा कि परिषद द्वारा संचालित स्पीच थेरेपी सेंटर में राज्य के कोने कोने से माता पिता अपने बच्चों के इलाज के लिए आते है इसको मध्य भारत का सबसे बड़ा और श्रेष्ठ केंद्र बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने इसके लिए 1 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए समाज के दानदाताओं, कॉरपोरेट्स और उद्योगपतियों से CSR मद से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह सेंटर सिर्फ चिकित्सा नहीं, बल्कि विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त मंच है। इसके लिए स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था, दिव्यांग विद्यार्थियों के अनुकूल फर्नीचर और वेल-इक्विप्ड इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यक है।

अग्रवाल ने परिषद के माना स्थित बालक और बालिका बाल आश्रम में आवासीय सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए 15 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सुरक्षा, ये चारों स्तंभ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं, और परिषद इसी दिशा में कार्य कर रही है।

परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं जैसे बाल संरक्षण, पोषण, खेल, मानसिक और भाषिक विकास हेतु विशेष प्रयासों का भी इस बैठक में समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही हम हर बच्चे को एक गरिमापूर्ण और सुरक्षित बचपन दे सकते हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा, महासचिव चंद्रेश शाह, संयुक्त सचिव राजेंद्र निगम, प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html