google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में जन्माष्टमी की धूम....

Sep 5
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बसना: जगत के पालनहार, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश की भांति बसना विधानसभा क्षेत्र में भी असीम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बसना स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। भक्तिमय और सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल-गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का पूजन-अर्चन व आरती की। उन्होंने भगवान द्वारकाधीश के चरणों में शीश नवाकर बसना विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए मंगलकामना की। सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण, माता राधा और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर द्वापर युग की दिव्य झांकियों को जीवंत कर दिया। बाल रूप में सजे कन्हैया, माखन चोरी, रासलीला और मटकी फोड़ जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रांगण में मौजूद हर श्रद्धालु का मन मोह लिया।

संपूर्ण मंडी प्रांगण 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पौराणिक और आध्यात्मिक संदर्भों को रेखांकित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल एक अवतार नहीं, बल्कि धर्म, नीति, प्रेम और कर्मयोग के अमर प्रतीक हैं। द्वापर युग में जब-जब अधर्म बढ़ा, तब-तब भगवान ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। आज हमारे सरस्वती शिशु मंदिर के इन छोटे-छोटे बाल-गोपालों में मुझे साक्षात नटखट कन्हैया की छवि दिखाई दे रही है। ऐसे आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी को सनातन धर्म, अपनी गौरवशाली संस्कृति और नैतिक मूल्यों का बोध होता है। यह संस्कार ही हमारे बच्चों को जीवन में सही मार्ग दिखाएंगे। बच्चों की उत्कृष्ट कला और प्रतिभा की सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे इन नौनिहालों ने जिस तन्मयता और भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को मंच पर प्रस्तुत किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति और कला से जुड़े रहना ही बालकों के सर्वांगीण विकास की असली पहचान है। मैं इन सभी प्यारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देता हूँ जो बच्चों में ऐसे पावन संस्कार सिंचित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को इस सफल व भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया। इस दौरान प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ लक्ष्मण राव मगर,वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल, आनंद राम मदनानी, राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष शिशु मंदिर बसना रामचंद्र अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, रघुवीर श्रीवास्तव, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, व्यवस्थापक शिशु मंदिर बसना धनेश्वर साहू, जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू, जितेंद्र अग्रवाल, सुंदर लाल, पूर्व प्राचार्य रमेश कर, रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिशु मंदिर सुभाष शर्मा, संघ चालक यज्ञराम सिदार,सावरमल अग्रवाल, धनुर्जय साहू, धनेश्वर साहू, भोजराम प्रधान, मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, सह सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान पुष्पा साव, राजकुमारी गुप्ता, ललिता रात्रे, पूजा पाठ देख रेख महाराज किशोर दास, निज सचिव नरेंद्र बोरे, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html