google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मितानीन बहनों के साथ पिछले 11 वर्षों से राखी का त्यौहार मना रहे हैं...

Aug 30
1 min read
  • कांग्रेस नेता व पार्षद प्रत्याशी को पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.41 की मितानीनों ने बांधी राखी |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी ने पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.41 की समस्त मितानीन बहनों के निवास स्थल पहुँचकर उनसे राखी बंधाई। समस्त मितानीन बहनों ने बताया कि वे वार्ड के प्रत्येक ऐसे जनप्रतिनिधियों को राखी बांध रहीं हैं जो वार्ड में महिलाओं का सम्मान करते हैं, बच्चों के भविष्य का ध्यान रखते हैं एवं वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने हमेशा प्रयासरत् रहते हैं और जनमानस के दुःख एवं सुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्हें राखी बांधकर वे अपनी बहन होने का फर्ज निभा रही हैं।

कांग्रेस नेता संदीप तिवारी वार्ड क्र. 41 की वरिष्ठ एवं निष्ठावान मितानीन बहनों के साथ पिछले 13 वर्षों से राखी का त्यौहार मना रहे हैं और मितानीन बहनों के साथ उनके हर सुख-दुःख में खड़े हुए हैं। मितानीन बहनें भी संदीप तिवारी को अपने भाई के रूप में मानते हुए उनके साथ वार्ड से संबंधित चर्चायें करती हैं एवं निराकरण कराने सहायता भी लेती हैं। आज मितानीन बहनों में लीलाबाई देवांगन, करूणा सहारे, सीमा देवांगन, अज्ञेश्वरी देवांगन, डिम्पल यादव, मधू देवांगन, सरस्वती के साथ रक्षाबंधन त्यौहार संदीप तिवारी ने मनाया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html