google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CBI ने छत्तीसगढ़ में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार; रिश्वत के बदले देते थे मनचाही रिपोर्ट....

Jul 2, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़:-

CBI Raid: सीबीआई कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.


CBI Raid: सीबीआई ने तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के आरोप में तीन डॉक्टरों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था.

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित तौर पर नामित मूल्यांकनकर्ताओं ने रिश्वत के बदले में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुकूल रिपोर्ट दी गई. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन डॉक्टरों सहित कुल छह लोगों को चिकित्सा महाविद्यालय के पक्ष में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिश्वत की राशी 55 लाख रुपये है, और वह बेंगलुरु में दी गई.

रावतपुरा सरकार संस्थान के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के लिए नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को रिश्वत के बदले अनुकूल रिपोर्ट देने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम का लेन-देन करते समय छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित स्थानों पर न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा. कथित तौर पर आरोपियों ने निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को अवैध रूप से प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए अलग-अलग तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया. सीबीआई कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है. मामले में आगे की जांच जारी है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा. आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है.


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html