google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हंगामे के बाद कैप्टन ने लिया ये फैसला, विमान के सीट में छिपाया सोना, रायपुर में बरामद....

Nov 11, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखनऊ - केन्द्रीय एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। तस्कर शारजाह से सोना लेकर आ भी गए। इसके पहले कि सोना हैंडलर तक पहुंच पाता, यूपी पुलिस के दरोगा ने उनका खेल बिगाड़ दिया। तुरंत एयरलाइंस को सूचना दी कि यह मामला संदिग्ध यात्रियों का नहीं, बल्कि सोने की तस्करी का है। पुलिस की सूझबूझ से रायपुर में विमान उतरा तो सोना बरामद कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह शारजाह से 10:30 बजे आई उड़ान से एक यात्री उतरा और जांच के बाद एयरपोर्ट के बाहर चला गया।


दरअसल वह तस्करी के गिरोह का एक मोहरा था। उसका काम वहां से लाए सोने को अपनी सीट एफ-7 के बगल में एक खाली जगह छिपाना था। इंडिगो की यह उड़ान लखनऊ तक अन्तरराष्ट्रीय रहती है। इमीग्रेशन और कस्टम जांच होती है। इसके बाद घरेलू उड़ान बनकर लखनऊ से रायपुर जाती है। घरेलू उड़ानों के यात्रियों की उतरते समय कोई जांच नहीं होती। तो साजिश यह थी कि लखनऊ से उसी सीट को बुक करा कर दो अन्य तस्करों के कैरियर को बैठना था। सीट से सोना निकालकर रायपुर में उतर जाना था।

महज कुछ सेकंड के अंतर पर तस्करों का खेल बिगड़ गया। उनको पीछे की सीट मिली। वहीं, जिस सीट एफ-7 में सोना छिपाया गया था वह खाली रह गई। लखनऊ से रायपुर की घरेलू उड़ान में बैठे दोनों तस्करों में से एक जा कर एफ-7 सीट के पास बैठ गया। छिपाया सोना निकालने लगा। ऐसे में पीछे की रो एफ-6 पर बैठे यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि विमान में क्यों तोड़फोड़ कर रहे हो। घबराया तस्करों का करियर जल्दी में एक ही पाउच निकाल पाया। उसे लेकर अपनी सीट पर बैठ गया।

हंगामे को देखते हुए फ्लाइट कैप्टन ने इन दोनों यात्रियों को जबरिया उतारा। जब पुलिसकर्मी के पास दोनों पहुंचे तो वह समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। तुरंत इंडिगो को सूचना दी। इसके बाद रायपुर में एफ-7 सीट से सोना बरामद कर लिया गया। डीआरआई को सूचना दे दी गई। फिलहाल एसआई जेपी सिंह ने लखनऊ में उतारे गए यात्रियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html