google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों ने बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन.....

Dec 21, 2023
1 min read



























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/20/12/2023 - सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यार्थियों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा परिणाम निरस्त करवाकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य संवारने के लिए सदैव तत्पर है। पिछली सरकार के कार्यकाल में जो गड़बड़ियां हुई है उनकी निश्चित तौर पर हम जांच कराएंगे। भविष्य में भी किसी अभ्यार्थी के साथ अन्याय या पक्षपात न हो यह हम सुनिश्चित करेंगे।

अपने ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के प्लाटून कमांडर पद से संबंधित माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश कर विसंगतियों को उजागर किया था। इस गलती के कारण लगभग 2500 छात्रों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसमें से 2000 प्री-स्टेज में और 500 मेंस स्टेज में थे। न्यायालय ने विसंगति सुधारने के निर्देश दिए थे परंतु आज तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई आयोग की छात्रों के पक्ष में नहीं हुई।


अपने ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायत व गड़बड़ियों का बिंदुवार ब्योरा दिया है। साथ ही कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि पिछली सरकार इस मामले में छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह से असहयोगी रही है वरिष्ठ राज्य काउंसिल और उच्च अधिकारियों ने छात्रों का मनोबल गिराने के लिए हर संभव प्रयास किया उन्होंने न्यायालय को गुमराह करने से लेकर समाचार रीजेंसी और सोशल मीडिया में भी भ्रामक प्रचार किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html