क्या छोटी‑सी प्रीमियम से 30 साल में 62.5 लाख बन सकते हैं? PLI, RPLI और KVP से जानिए कैसे....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारतीय डाक विभाग की PLI और RPLI योजनाओं के जरिए कम प्रीमियम में सुरक्षित निवेश का मौका मिल रहा है | 11 साल के निवेश के बाद मिलने वाली राशि को किसान विकास पत्र (KVP) में दोबारा निवेश कर 30 साल में करीब 62.5 लाख रुपये तक का फंड बनाया जा सकता है, यह योजना बचत के साथ जीवन बीमा सुरक्षा भी प्रदान करती है |
आज के दौर में हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहता है, अगर आप भी कम जोखिम और कम प्रीमियम में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो भारतीय डाक विभाग (India Post) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. शिवपुरी डाकघर की इस नई पहल के जरिए आप छोटी-छोटी बचत से लाखों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की एग्जीक्यूटिव प्रियंका शाक्य के मुताबिक, डाक विभाग इस समय दो बेहद लोकप्रिय और भरोसेमंद बीमा योजनाएं चला रहा है, इनका मकसद आम लोगों तक बचत और सुरक्षा का फायदा पहुंचाना है |
ये हैं डाक विभाग की दो मुख्य योजनाएं
डाक जीवन बीमा (PLI): यह योजना सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों, सेना, डॉक्टरों, इंजीनियरों, बैंक स्टाफ और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले ग्रेजुएट (स्नातक) युवाओं के लिए है |
ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI): यह योजना खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए डिजाइन की गई है, ताकि गांव का हर परिवार सुरक्षित भविष्य का फायदा उठा सके |




.jpg)







