google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

बंद NCC यूनिटों को शुरू करने कैडेट क्लब ने सौंपा ज्ञापन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव:- जिले के शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में बंद पड़ी एनसीसी यूनिटों को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। एनसीसी कैडेट क्लब के सदस्यों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बंद यूनिटों को पुनः शुरू करने और प्रशिक्षित एएनओ की पदस्थापना की मांग की। कैडेट क्लब के सदस्यों का कहना है कि जिले के 10 से अधिक शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में एनसीसी की गतिविधियां पूरी तरह ठप हैं। इससे करीब 1 हजार कैडेट्स का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि ग्वालियर और कामठी से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों का स्थानांतरण ऐसे स्कूलों में कर दिया गया, जहां एनसीसी यूनिट संचालित नहीं है। इसके चलते पहले से चल रही यूनिटों में प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित हुई है।

कम मानदेय और आयु सीमा बनी बड़ी चुनौती

एनसीसी कैडेट क्लब के अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने कहा कि 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और 40 वर्ष की आयु सीमा की बाध्यता के चलते एनसीसी के लिए नए शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल सहित कुछ संस्थानों में नई एनसीसी यूनिट स्वीकृत होने के बावजूद अब तक एनसीसी अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है।

प्रशिक्षित शिक्षकों की दोबारा पदस्थापना की मांग

ज्ञापन के जरिए प्रशिक्षित एनसीसी शिक्षकों को तत्काल एनसीसी यूनिट वाले स्कूलों में वापस पदस्थ करने की मांग की गई। इसके साथ ही रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने और स्वीकृत यूनिटों में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर एनसीसी अधिकारी पदस्थ करने की मांग रखी गई। कैडेट क्लब ने शिक्षकों के लिए निर्धारित 40 वर्ष की आयु सीमा में छूट देने और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी की है। वहीं नियमित एनसीसी अधिकारी की नियुक्ति होने तक पूर्व सी-सर्टिफिकेट धारक वरिष्ठ कैडेट्स को मानदेय पर केयरटेकर की जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया गया है, ताकि स्कूलों में एनसीसी की गतिविधियां लगातार संचालित होती रहें।

Comments

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html