google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जशपुर से रायगढ़ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त...जाने पूरा मामला

Sep 2
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- जशपुर से रायगढ़ जा रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में हुई। आज सुबह करीब 9 बजे जशपुर जिले के नारायणपुर से रायगढ़ जा रही यात्री बस और ट्रक में तेजपुर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।


गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 8 घायल यात्रियों का धरमजयगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद धरमजयगढ़ एसडीएम भरत कौशिक और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली।


प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी, इसी दौरान तेजपुर के पास ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html