असिस्टेंट पद के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन....
Updated: Sep 23, 2023

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सहायक पद के लिए भर्ती की समय सीमा बहुत कम बची हुई है. असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है. अगर आप भी इन पद के लिए आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हैं तो जल्द से जल्द से आवेदन कर दें. इसके लिए आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करें. आरबीआई की इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट के कुल 450 पद भरे जाएंगे।
इन भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है. आवेदन 13 सितंबर को खुल गया था. आरबीआई के असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बैंक की आधाकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट का पता opportunities.rbi.org.in. इस पर आप अगर इच्छुक हैं तो जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. वहीं, इन भर्तियों का नोटिफिकेशन देखने या कोई भी और डिटेल जानने है तो rbi.org.in. पर आप जानकारी ले सकते हैं।
जानें क्या है योग्यता-
आरबीआई में असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. ग्रेजुएट अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन करें. वहीं, रिजर्व कैटेगरी को इसमें छूट मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले rbi.org.in.पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें. उसके बाद ही आवेदन करें।
जानें क्या है आयु सीमा-
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा भी तय की गई है. इन पद के लिए आयु सीमा 20 से 28 साल तय की हई है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अगर आप अप्लाई करते हैं तो आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।
चयन के लिए पास करनी होंगी परीक्षाएं-
इन पद पर अभ्यर्थियों का चयन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. मुख्य तौर पर प्री और मेन्स एग्जाम देने होंगे. इसके अलावा लैंग्वेज प्रोफीशियेंसी टेस्ट लिया जाएगा. एक चरण की परीक्षा पास करने के बाद ही दूसरे चरण में अभ्यर्थियों का चयन होगा. अगर अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा पास नहीं करता है तो उन्हें आगे की परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा.
जानें क्या है सैलरी-
चयन होने के बाद अभ्यर्थी की सैलरी हर महीने 47,849 रुपये दी जाएगी. इसके साथ ही अलाउन्स भी दिए जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments