google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल की जीत पर निकली रैली में बुल्डोजर की धूम....

Dec 4, 2023
1 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

04 दिसंबर रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधासभा नतीजे आने के बाद रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रायपुर दक्षिण से लागतार आठवीं बार अपनी जीत दर्ज कराने वाले बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों ने रैली निकाली जिसमे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों ने रविवार की रात एक फिर से दिवाली मनाई और जमकर आतिशबाजी की।

जब रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाणपत्र लेने बृजमोहन अग्रवाल मतगणना स्थल जीईसी कॉलेज सेजबहार पहुंचे तो हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। यहां से हजारों लोगों ने उनके समर्थन में रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह अपने बृजमोहन भईया के स्वागत के लिए लोगो की भीड़ सड़क पर उतर आई। रैली का समापन तत्पर कार्यालय कैलापुरी में हुआ। बृजमोहन अग्रवाल और उनके परिवार ने जनता का आभार जताया।

बृजमोहन ने अपनी इस जीत का श्रेय इलाके की जनता और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने ये भी कहा की चुनाव के दौरान किए गए वादों को वो बखूबी पूरा करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है। मोदी की हर एक गारंटी का लाभ जनता को मिलेगा। रैली में योगी मॉडल की झलक भी देखने को मिली अपराधियों और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता बुल्डोजर में पहुंचे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html