google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसपा सुप्रीमो मायावती 6 नवंबर से करेगी चुनावी रैलियां......

Oct 26, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद अब नेताओं की रैलियां शुरू होने जा रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की प्रदेश में आठ रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है। मायावती 6 नवंबर को बुंदेलखंड के निवाड़ी और दतिया जिले के सेवड़ा में चुनावी रैली करेंगी। इसके बाद 7 नवंबर को छतरपुर और दमोह, 8 नवंबर को रीवा और सतना और 14 नवंबर को भिंड और मुरैना में रैलियां करेंगी। इसके अलावा भी मायावती की रैलियां तय की जा सकती है।

हम बता दें कि बहुजन समाज पार्टी और गौंडवाड़ा गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश में चुनाव लडऩे के लिए गठबंधन किया है। इसमें 230 विधानसभा सीट में से 178 सीटों पर बसपा और 52 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ेंगी। भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा ने रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह को मुरैना से उम्मीदवार बनाया है। बसपा रुस्तम सिंह को प्रदेश में स्टार प्रचारकों में शामिल करेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html