google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आराम पसंद नहीं कर्मवीर है बृजमोहन....

May 9, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को लोग यूं ही जननेता नहीं कहते। उनकी सक्रियता, लोगों के साथ उनका जुड़ाव, हर क्षण जनसेवा में तत्पर रहना इस बात को प्रमाणित करता है।

रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के रूप में वे डेढ़ महीने से बृजमोहन अग्रवाल लगातार दौरा करते रहे। पूरे महीने भर मीटिंग, सभाएं, रोड शो का दौर चलता ही रहा। गांव-गांव गली-गली में लोगों से भेंट करने घूमते ही रहे।

अब कल 7 मई को जब मतदान हो गया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो अगले कुछ दिन बृजमोहन अग्रवाल आराम ही करेंगे सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ही रहेंगे। परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आज 8 मई को सुबह से ही वे सक्रिय रहे और अपने निवास पर आने वाले जनप्रतिनिधियों सहित, आम लोगों से मुलाकात कि उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।

बृजमोहन अग्रवाल पिछले 35 वर्षों से लगातार विधायक हैं। शायद अपनी इसी सक्रियता और सहृदयिता के कारण लोगों के दिलों में वे अपना विशेष स्थान बना चुके हैं और राजनीति में एक अपराजेय योद्धा के रूप में पहचाने जाते है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html