google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

15 अप्रैल ऐतिहासिक जुलूस की शक्ल में नामांकन भरने जायेंगे बृजमोहन अग्रवाल

Apr 15, 2024
2 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव होंगे शामिल बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में

  • बृजमोहन अग्रवाल सोमवार गाजे बाजे सहित भरेंगे नामांकन

रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सोमवार को रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे नामंकन दाखिल करने के पूर्व बृजमोहन अग्रवाल घड़ी चौक पर एक भव्य सभा को संबोधित करेंगे उसके पश्चात वे रायपुर लोकसभा अंर्तगत सभी 9 विधानसभाओं से आए लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओ संग अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे ।

सोमवार रायपुर जिला भाजपा कार्यालय में रायपुर लोकसभा अंर्तगत आने वाली सभी 9 विधानसभाओं के कार्यकर्ता एकत्रित होकर भव्य रैली की शक्ल में बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन में शामिल होंगे बकौल भाजपा नेता नामांकन रैली में लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं के उपस्थिति रहेगी जहां बाजे गाजे और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों सहित विशेष आकर्षण के रूप में मुंबई से आया बैंड ग्रुप रहेगा जहां रास्ते भर विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक समूह रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का पुष्प वर्षा एवं लड्डूओ से तौल कर स्वागत करेंगे ।

नामांकन रैली के संदर्भ में आज रायपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जहां रैली हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई एवं रायपुर लोकसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए रैली प्रभारी का दायित्व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता , सुभाष तिवारी , डॉ. सलीम राज सहित अन्य प्रमुख नेताओं को बनाया गया है केदारनाथ गुप्ता ने नामांकन रैली के विषय में जानकारी देते हुए बताया की सोमवार नामांकन रैली ऐतिहासिक होगी जिसमे 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे जो बाजे गाजे और रथ सहित जिला कार्यालय से नामांकन दाखिल करने रैली की शक्ल में निकलेंगे रैली में विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी जगह जगह व्यापारियों और सामाजिक प्रमुखों द्वारा रैली का स्वागत किया जायेगा जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलकर रैली शहर के मुख्य मार्गों जयस्तंभ चौक , शारदा चौक से तात्यापारा होते हुए शक्तिबाजार , सदर बाजार , मालवीय रोड , से पुनः जयस्तंभ चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता विधायक मंत्री कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे तत्पश्चात शुभमुहूर्त पर बृजमोहन अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे ।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html