google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड में जनसंपर्क यात्रा निकाली और जीत का आशीर्वाद मांगा....

Nov 11, 2023
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

10 नवंबर रायपुर

गुरुवार को अपने ऊपर हुए हमले के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को एक बार फिर जनता के बीच में पहुंचे। आज की यात्रा का शुभारंभ बूढ़ेश्वर मंदिर चौक से हुआ। इसके बाद शीतला मंदिर, ब्रह्मपुरी बिरंचि मंदिर रोड, राज टावर, गांधी मैदान, गौरा चौरा, दत्तात्रेय मंदिर गली, महामाया पारा गली, गजराज चौक, योगेश गली, गोवर्धन चौक, पटेल पारा, गजराज चौक, ढीमर पारा, पटेल विद्या मंदिर, सीएसईबी सब स्टेशन, चंदन किराना स्टोर्स, सावरा गली, हिम्मत अली गली, मेन रोड लक्ष्मी नारायण स्कूल, बजरंगबली मंदिर, देवकी बाल उद्यान होते हुए सती मंदिर पहुंची जहां आज यात्रा का समापन हुआ।

आज के अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अगर भूपेश बघेल की सरकार में पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक पर हमला हो सकता है। तो जनता कितनी सुरक्षित है। इसको समझा जा सकता है। उन्होंने भाजपा की सरकार बनने पर योगी आदित्य नाथ की तरह छत्तीसगढ़ में गुंडों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। इसके साथ ही बृजमोहन ने बदहाल सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा को बड़ी समस्या बताया हैं। उन्होंने सरकार बनने के बाद जनता को इन मूलभूत समस्याओं से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html