google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने खरोरा, बलौदा बाजार और भाटापारा में रोड शो कर जनता से समर्थन जुटाया...

May 4, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा ने "मनखे-मनखे एक समान" के संदेश को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मसात किया है और समाज के सभी लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे है। वो बिना किसी भेदभाव के सभी वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। यह बात गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो के दौरान कही।

आज बृजमोहन अग्रवाल ने खरोरा, बलौदा बाजार और भाटापारा में रोड शो कर जनता से समर्थन जुटाया।

आज के रोड शो की शुरुआत खरोरा के राजीव नगर स्थित घासीदास मंदिर से हुई जहां बृजमोहन अग्रवाल ने गुरु बाबा घासीदास जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें 150 से ज्यादा गांवों के एक हजार से ज्यादा सतनामी समाज के लोग शामिल हुए।

लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। उनके आदर्शों पर चलकर ही जिंदगी में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है।

आज का रोड शो करिया दामा चौक, राम लीला चौक, भैरव बाबा मंदिर, मेन रोड गणेश मंदिर, पुराना बस स्टेंड, रेस्ट हाउस, शास्त्री चौक, परमेश्वरी मंदिर, सिंगाडुरिहा मंदिर, मेन रोड केसला, दीनदयाल चौक, नया बस स्टैंड होते हुए गुरूवार बाजार पर समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा, वेद राम मनहरे भी साथ रहें।

इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल बलौदा बाजार पहुंचे जहां उन्होंने अम्बेडकर चौक, मौली माता मंदिर, पुरानी बस्ती, टॉकिज रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, नेहरू चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, आजाद चौक, लोहिया नगर, युको बैंक रोड, षष्टी मंदिर रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे। मंत्री टैंक राम वर्मा और स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलौदा बाजार के बाद बृजमोहन अग्रवाल भाटापारा पहुंचे जहां उन्होंने पटपर चौक, ग्रामीण थाना, हनुमान मंदिर, नहर पार, बघेल नगर, ओवर ब्रिज बब्बू होटल चौक, महासती मंदिर, भट्ठर चौक, गोविंद चौक, फुव्वारा चौक, महाकाल मंदिर, पलटन होटल, मल गली, शहर थाना, अंडर ब्रिज, बाबुलाल टॉकिज, माता देवालय, शीतला मंदिर मिल चौक में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया उनकी आरती उतारी साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

बृजमोहन अग्रवाल ने भी कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा सबका साथ सबका विकास पर कार्य करते हुए काम कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए, आप सभी भाजपा को प्रचंड मतों से जिताए और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता के उत्साह और साथ के लिए जनता का आभार जताया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html