google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

May 11, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • बृजमोहन अग्रवाल ने असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी

  • असफलता हमें पूर्ण विश्वास के साथ अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है:बृजमोहन अग्रवाल

गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

अग्रवाल ने कहा कि, परीक्षाफल केवल हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है. यह हमारी क्षमता या बुद्धिमत्ता का पूर्ण माप नहीं है।

यह हमें समझने में मदद करता है कि हमने कितना अच्छा प्रदर्शन किया, किन क्षेत्रों में हम मजबूत हैं और किनमें सुधार की आवश्यकता है।

वास्तविक जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, लगन, दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता से प्राप्त होती है।

जिन परीक्षार्थियों को किसी कारणवश सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता हमें पूर्ण विश्वास के साथ अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।

आप सभी अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें, सीखते रहें, और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।

यही सच्ची सफलता की कुंजी है।

अग्रवाल ने कहा कि, वो ईश्वर से कामना करते हैं कि, सभी परीक्षार्थी अपने जीवन में मनवांछित सफलता प्राप्त करें।

इस वर्ष 10 वीं में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमे 79.35 फ़ीसदी बालिका और 71.12 फ़ीसदी बालक उत्तीर्ण हुए। जबकि 12वीं में 80.74 फ़ीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें 83.72 प्रतिशत बालिका और 76.91 प्रतिशत बालक शामिल है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html