google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की सूख, शांति, समृद्धि के लिए भाजपा के लिए वोट मांगे....

Nov 15, 2023
1 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

13नवंबर रायपुर

सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है माता लक्ष्मी का प्रिय कमल का फूल। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, जैसे हम लोग दिवाली में सुख शांति और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते है, और माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करते हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में सुख शांति और समृद्धि के लिए कमल को वोट दें, बृजमोहन ने ये भी कहा कि केवल उनको जिताने से छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा।

इसलिए पूरे राज्य में बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, समाज की अगुवाई करने वाले को अग्रसेन कहते हैं ऐसे में कार्यक्रम में मौजूद हर एक व्यक्ति को आगे बढ़कर अपने साथ 100 लोगों को भाजपा से जोड़ने और पार्टी के लिए वोट करने के लिए मानना है।

बृजमोहन अग्रवाल का यह भी कहना है कि, छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मुक्ति और राज्य को विकास के रास्ते आगे ले जाना भाजपा का वादा है। विकास के रास्ते ही छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। और यह भाजपा ही दे सकतीं है। कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन कॉलेज, पुरानी बस्ती में किया गया था। जिसमे संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, जे के अग्रवाल सन्तोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कौशलेश, अनुराग अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुष भी उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html