google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वतखोरी, रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए डॉक्टर...

Sep 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रमाण पत्र बनाने के बदले उन्होंने 500 रुपए लिए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने सर्टिफिकेट बनाने के लिए 1 हजार रुपए मांगे थे। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन के जरिए की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच टीम बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।


जानकारी के मुताबिक, सन्ना थाना क्षेत्र के कवई गांव के रहने वाले मुक्तेश्वर राम ने इस मामले में शपथ पत्र देकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई 2026 को वह अपने दोस्त सहिन्द्र राम की बेटी करिश्मा का मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राजा देवशरण जिला अस्पताल पहुंचे थे। मुक्तेश्वर के अनुसार, करिश्मा को आरा चौकी क्षेत्र के झपरा में बने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एडमिशन लेना था। छात्रावास में एडमिशन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी था, इसलिए वह करिश्मा का सर्टिफिकेट बनवाने जिला अस्पताल गए थे।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिला अस्पताल में उनकी मुलाकात डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल से हुई। उन्होंने डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए कहा। आरोप के मुताबिक, डॉक्टर ने इसके बदले 1 हजार रुपए की मांग की। मुक्तेश्वर ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे। उन्होंने डॉक्टर से कम पैसे लेने की गुजारिश की। इसके बाद कथित तौर पर डॉक्टर 500 रुपए में मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए तैयार हो गए। मुक्तेश्वर के मुताबिक, उन्होंने डॉक्टर को 500 रुपए दिए और इसी दौरान अपने मोबाइल फोन से पैसे देने की घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।


सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने कहा कि डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल से जुड़ी शिकायत सीएम हेल्पलाइन के जरिए मिली है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम बनाई है। जांच टीम मामले की जांच कर रही है। इस दौरान संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरी गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मामले की जांच अभी चल रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और सबूतों के आधार पर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html