सरकारी परिसर में सेंध: पिथौरा बीएमसी सर्वर रूम से बैटरियाँ व यूपीएस गायब.....
- ANIS LALA DANI

- Jul 15
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
पिथौरा महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित बीएमसी सर्वर रूम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सर्वर रूम का ताला तोड़कर बैटरी, यूपीएस और जनरेटर जैसी कीमती सामग्री चुरा ली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पिथौरा कैंपस में संचालित बीएमसी सर्वर रूम से 6 जुलाई शाम 6 बजे से 7 जुलाई सुबह 9:30 बजे के बीच यह चोरी की गई। चोर यहां से 6 नग बैटरी, 1 यूपीएस और 1 महिंद्रा डीजी जनरेटर की बैटरी लेकर फरार हो गए जनपद पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एल. बरिहा ने इसकी शिकायत पिथौरा थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि चोरी गई 6 बैटरियों की कीमत लगभग 80,000 रुपये और जनरेटर की पुरानी बैटरी की कीमत करीब 3,000 रुपये है | पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | इस घटना के बाद सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है |




.jpg)







