डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रायपुर के अर्जुन नगर में बच्चों को पुस्तक वितरण कार्यक्रम....
- ANIS LALA DANI

- 11 hours ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने आज डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर अर्जुन नगर, रायपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कॉपियां और पुस्तकें वितरित कीं, ताकि हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे। किशोर महानंद ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और राष्ट्रवाद दोनों ही समाज में बदलाव ला सकते हैं। इस कार्यक्रम में अर्जुन नगर के स्थानीय बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।




.jpg)







