google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बालीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल ने किया जैन क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ...

Nov 28, 2023
1 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। जैन क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ सोमवार की देर शाम नेताजी सुभाष स्टेडियम में बालीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल ने किया।

वेलकम के बीच उन्होने अपनी चर्चित फिल्म गदर का डायलाग सुनाकर मैदान में दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। हिंदुस्तान जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। मैदान में की गई पंजाबी थीम पर सजावट और काफी संख्या में सिक्ख समाज के सदस्यों की मौजूदगी देखकर कहा कि छत्तीसगढ़ में आकर लग रहा है कि पंजाब में हूं,सिर्फ तारासिंग की कमी रह गई है।

बचपन में तो सेवा के लिए हमेशा गुरुद्वारा जाया करती थीं,फिल्म गदर के रिलीज होने के पहले स्वर्णमंदिर जाकर मत्था टेका और गुरुनानक जी ने सुन ली इसलिए फिल्म गदर और गदर टू ने हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक धूम मचा दी। गुरुनानक जयंती व आयोजन की सफलता के लिए उन्होने अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चैंपियनशिप में प्रदान की जाने वाली विनर ट्राफी का अमिषा पटेल ने अनावरण भी किया।

उद्घाटन मैन एटी पैलेस और अनंत्या गु्रप के बीच खेला गया। आयोजन समिति की ओर से सौरभ बाफना और आस्था बाफना ने स्मृति चिन्ह देकर अमिषा पटेल का स्वागत किया। चैंपिनयशिप के पहले दिन ही काफी उत्साह देखने को मिला। सिक्स समाज की ओर से हरमीत होरा, त्रिलोचन सिंह काले, लवली अरोरा, हरकिशन राजपूत प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html