बाल सुधार गृह में फांसी पर लटका मिला नाबालिग का शव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शहर के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बंदी ने आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। नाबालिग द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही आला अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक रायगढ़ जिले का रहने वाला था और करीब सप्ताहभर पहले दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह लाया गया था। बाल सुधार गृह में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments