google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूटी पर मिला शव: ओवरडोज या हत्या? मेरठ में सनसनी...

Oct 1
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मेरठ: शहर के रोहटा रोड स्थित सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के पास एक खाली मैदान में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कंकरखेड़ा की बैंक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रजत यादव पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है, जो एक इंटर कॉलेज में निजी नौकरी करते थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


नशे की लत बनी वजह या कुछ और ?

पुलिस की शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि रजत पिछले कुछ समय से नशे के आदी थे। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी अत्यधिक नशा करने के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बुधवार को घर से निकलने के बाद वह रोहटा रोड के इस वीरान इलाके में पहुंचे थे, जहां ड्रग्स की ओवरडोज या इंजेक्शन लेने के कारण उनकी जान चली गई।


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज -

घटनास्थल और आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत वहां अकेले पहुंचे थे या उनके साथ कोई और भी मौजूद था। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। दूसरी ओर, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html