google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक - युवती के शव बरामद.....

Jul 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर इलाके में सोमवार को दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों शव संत नगर इलाके के एक फ्लैट में मिले। एक लड़की इस फ्लैट में पिछले 2 साल से किराए पर रह रही थी, जो महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली थी। फ्लैट में लड़की के शव के अलावा एक युवक का भी शव बरामद हुआ है।


बताया गया कि पुलिस को युवक पंखे से लटका मिला, जबकि लड़की का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। बाद में लड़की के परिजनों को सूचना दी गई, जो नागपुर में रहते हैं। मकान के मालिक अभिषेक ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने इस जगह को किराए पर दिया था। इस मकान में 5 कमरे हैं। कमरा नंबर-4 एक लड़की को किराए पर दिया था। वह पिछले दो साल से यहां रह रही थी। हमें सुबह यह बताया गया कि कोई मकान में आकर कमरे का ताला तोड़ रहा है। इसके बाद, हमने केयरटेकर को यहां भेजा था।


मकान मालिक ने बताया कि जब केयरटेकर ने यहां आकर कमरे को देखा था तो कमरे में लड़की और एक लड़के का शव था। उन्होंने बताया कि लड़की की जानकारी हमारी पास थी, जिसकी उम्र लगभग 26 साल थी। लड़के के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं थी। मकान मालिक अभिषेक के अनुसार, लड़की नेहरू प्लेस में काम करती थी। लड़की का व्यवहार सही था और वह समय पर किराया चुकाती थी। उन्होंने बताया कि लड़का कमरे में लड़की से मिलने आया था। उनका आपसी कोई विवाद रहा होगा। हालांकि, हमें लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कमरे में दोनों के शव मिलने के बाद हमने पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस टीम अपनी कार्रवाई कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html