कर्ज के दलदल में खूनी खेल: उधारी चुकाने से बचने के लिए शराब में जहर देकर दो की ली जान, पार्षद भी बना शिकार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी और दबाव के चलते सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कर्ज के चंगुल से निकलने के लिए रची गई खौफनाक साजिश में एक झोलाछाप चिकित्सक समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग माना जा रहा था, लेकिन पुलिसिया खुलासे ने सबको चौंका दिया है।
करीब 10 लाख रुपये के कर्ज से परेशान एक स्थानीय व्यक्ति ने उधारी चुकाने और अपना मकान बेचने के दबाव से तंग आकर खतरनाक योजना बनाई। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कर्जदाता को रास्ते से हटाने की ठानी। तय साजिश के तहत तीनों को शराब पीने के बहाने एक जगह इकट्ठा किया गया, जहां ड्रिंक में खतरनाक पदार्थ मिला दिया गया।
महफिल के दौरान इस पूरी योजना से बेखबर एक स्थानीय पार्षद भी वहां पहुंच गया और उसने भी उसी शराब का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें बेसुध हालत में पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ने खुद को बीमार दिखाकर उसी अस्पताल में भर्ती करा लिया ताकि किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस की पैनी नजर और फॉरेंसिक जांच के दायरे में आने से उसकी चाल कामयाब नहीं हो सकी। घटनास्थल से जुटाए गए नमूनों और फॉरेंसिक पड़ताल के आधार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments