भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को उपाध्यक्ष पद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर देशभर के युवा नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की बड़ी कमान मिली है, जिससे राज्य के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं।
संगठन विस्तार के तहत कुल सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र नाग के साथ इस सूची में जम्मू-कश्मीर से शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमली नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल से सौमेन करफा शामिल हैं। इसके अलावा, देश के विभिन्न राज्यों के युवा चेहरों को राष्ट्रीय महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारियों की कमान सौंपी गई है ताकि आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिल सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments