भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन सेवा और संकल्प के साथ संपन्न...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऐतिहासिक सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच आयोजित इस समारोह में विभिन्न समाजों के लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सेवा और आस्था का अनूठा संगम -
कार्यक्रम की शुरुआत में राठी ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति के तत्वावधान में पिछले 17 वर्षों से लगातार चल रहे महाभंडारे में अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी वर्गों के लोगों ने एक मंच पर आकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हर वर्ग की बेटियों के लिए बनेगी धर्मशाला -
जन्मदिन के मौके पर राठी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता की स्मृति में एक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण करवाएंगे। यह धर्मशाला सभी समुदायों की बेटियों के विवाह और सामाजिक-धार्मिक आयोजनों के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा स्वप्न बताया।
बड़े भाई के सेवा कार्यों को किया नमन -
इस दौरान वे अपने बड़े भाई और मंदिर समिति के संस्थापक कुबेर राठी के योगदान को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से चल रहे इस महाभंडारे की प्रेरणा उनके बड़े भाई हैं। ऐसा भाई पाकर उन्हें गर्व महसूस होता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मंदिर परिसर में गौसेवा की और गौमाता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्रीनिवास राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#राजकुमारराठी #रायपुरन्यूज #भाजपाछत्तीसगढ़ #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
















Comments