छत्तीसगढ़ के दो युवा नेताओं को बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी और उत्तराखंड में संभालेंगे डिजिटल मोर्चा..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: आगामी चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने डिजिटल विंग को मजबूत करने के लिए पांच राज्यों में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के द्वारा जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ के दो सक्रिय नेताओं को दूसरे राज्यों में अहम जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी संगठन ने छत्तीसगढ़ से मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश और सोमेश पांडे को उत्तराखंड की सोशल मीडिया टीम में बतौर सदस्य शामिल किया है। इन दोनों नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक कमान मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया प्रभारी की कमान पंकज शुक्ला को सौंपी गई है, जबकि उत्तराखंड में मनन दानी इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।
पांच राज्यों में कुल 16 पदाधिकारियों को मिला दायित्व
भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए भी नई टीमों का गठन किया है। इन पांच राज्यों में कुल 16 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 5 प्रभारी और 11 अन्य सदस्य शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश: पंकज शुक्ला (प्रभारी), मितुल कोठारी सहित 7 सदस्य।
उत्तराखंड: मनन दानी (प्रभारी), सोमेश पांडे सहित अन्य सदस्य।
पंजाब: चेतन ब्रागटा (प्रभारी), स्वयं बराल, राहुल अवस्थी।
गोवा: प्रतीक कापरे (प्रभारी), सुमिरन कोम्मराजू।
मणिपुर: उपमन्यु भट्टाचार्य (प्रभारी), अरिंदम देब।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फोकस -
राजनीतिक दलों के लिए आज के दौर में सोशल मीडिया संचार का सबसे ताकतवर माध्यम बन चुका है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम ये नई टीमें करेंगी। छत्तीसगढ़ के इन दोनों नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments