google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वसुंधरा के आगे झुकने को मजबूर हुई भाजपा, दस ‎विधायकों को देने पड़े ‎टिकट.....

Oct 23, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर चर्चा थी ‎कि उन्हे भाजपा ने साइट लाइन कर ‎दिया है। जब‎कि भाजपा की जारी सू‎चियों को देखकर अब माना जाने लगा है ‎कि वसुंधरा भाजपा पर भारी पड़ रही है और उनके समर्थकों को मन मुता‎बिक ‎टिकट ‎दिए जा रहे हैं।वसुंधरा राजे गुट से जिन 10 विधायकों को पार्टी का टिकट मिला है, उनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपिनी, निंबाहेड़ा से, चंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह और बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं। 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है, जो पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चुरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं।


कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्‍वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से होगा। इस बीच भाजपा ने दूसरी सूची में आठ विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें सूरसागर से सूर्यकांत व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल और घाटोल से हरेंद्र निनामा शामिल हैं।


जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया। राजवी के लिए मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया गया है, हालांकि इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। चंद्रभान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, आपका चंद्रभान एक बार फिर आपके भरोसे पर खरा उतरेगा। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार का उज्ज्वल भविष्य मेरी एकमात्र चिंता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html